बड़ी सफलता : 2.3 ग्राम चिट्टा व 1.70 लाख की नकदी सहित धरा युवक

Edited By Vijay, Updated: 26 Oct, 2019 08:37 PM

youth arresed with heroin and cash

पुलिस थाना घुमारवीं के तहत आने वाले कस्बे पन्याला के समीप एक युवक के पास 2.3 ग्राम चिट्टा तथा गाड़ी के अंदर रखा हुआ एक लाख 70 हजार रुपए बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार घुमारवीं पुलिस थाना के सब इंस्पैक्टर ओम प्रकाश, हैड कांस्टेबल संजीव व कांस्टेबल...

घुमारवीं: पुलिस थाना घुमारवीं के तहत आने वाले कस्बे पन्याला के समीप एक युवक के पास 2.3 ग्राम चिट्टा तथा गाड़ी के अंदर रखा हुआ एक लाख 70 हजार रुपए बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार घुमारवीं पुलिस थाना के सब इंस्पैक्टर ओम प्रकाश, हैड कांस्टेबल संजीव व कांस्टेबल रिंकेश गश्त पर निकले हुए थे। टीम जब पनयाला संपर्क मार्ग के समीप पहुंची तो सड़क के किनारे एक गाड़ी खड़ी थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि इस क्षेत्र में कुछ युवा चिट्टा बेचने के कार्य को अंजाम देते हैं। इसी के चलते पुलिस टीम ने गाड़ी में बैठे युवक का पता पूछा। युवक ने अपना पता अक्षय कुमार पुत्र सुरम सिंह निवासी टिक्कर डाकघर मसौर तहसील घुमारवीं बतलाया।

पुलिस ने शक होने पर ली युवक की तलाशी

पुलिस को शक हुआ कि युवक के पास कुछ मादक पदार्थ हो सकते हैं। तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को युवक के पास 2.3 ग्राम चिट्टा मिला। इसके अतिरिक्त तलाशी के दौरान पुलिस को गाड़ी में रखे हुए एक लाख 70 हजार रुपए नकद बरामद हुए। पुलिस ने युवक को एनडीपीएस की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने बताया कि पुलिस ने युवक को एनडीपीएस की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!