पुलिस को देखकर भागा युवक, चरस के साथ गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 13 Nov, 2020 06:26 PM

youth arresed with hashish

सोलन पुलिस ने देहूंघाट में एक युवक को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। युवक के पास से 87.8 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

सोलन (नरेश पाल): सोलन पुलिस ने देहूंघाट में एक युवक को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। युवक के पास से 87.8 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम देहूंघाट में गश्त पर थी। इसी दौरान वहां पर एक युवक आया, जिसे शक के आधार पर पुलिस ने रोका तो वह पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। इस युवक ने अपनी पीठ पर एक छोटा बैग उठा रखा था। शक होने पर पुलिस ने उसके बैग को चैक किया तो उसके अंदर से 87.8 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी युवक कमलेश के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!