महिला ने डैम में छलांग लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Edited By Vijay, Updated: 29 May, 2020 10:15 PM

woman jumped into the dam

चम्बा जिला के चुराह उपमंडल के नकरोड़ में एक महिला ने बैरा डैम में छलांग लगाकर जान दे दी। महिला की पहचान संति देवी (36) पत्नी राकेश कुमार निवासी गांव दियोतनाट हिमगिरी चुराह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद नकरोड़ चौकी पुलिस को...

चम्बा (ब्यूरो): चम्बा जिला के चुराह उपमंडल के नकरोड़ में एक महिला ने बैरा डैम में छलांग लगाकर जान दे दी। महिला की पहचान संति देवी (36) पत्नी राकेश कुमार निवासी गांव दियोतनाट हिमगिरी चुराह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद नकरोड़ चौकी पुलिस को सूचना मिली की एक महिला ने बैरा डैम में छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद महिला को निकालने के लिए रैस्क्यू शुरू किया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से महिला का शव डैम से बाहर निकाला। इस दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों के बयान भी दर्ज किए।

मौके पर मौजूद मजदूरों ने बताया कि महिला अचानक पहुंची तथा पहले जूते सड़क पर उतारे और उसके बाद डैम में छलांग लगा दी। वहीं मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए तीसा अस्पताल भेज दिया है। शव का शनिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। डीएसपी रमाकांत ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लिया। इस दौरान परिजनों तथा मायके पक्ष के भी बयान दर्ज किए गए हैं तथा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!