Edited By Vijay, Updated: 04 Dec, 2021 05:07 PM
मंडी शहर के महामृत्युंजय चौक पर उस वक्त हंगामा हो गया जब 2 महिलाएं आपस में गुत्थमगुत्था हो गईं। बताया जा रहा है कि उक्त दोनों महिलाओं के बीच घरेलू विवाद चला हुआ है, जिसके चलते दोनों के बीच मारपीट हुई है।
मंडी (ब्यूरो): मंडी शहर के महामृत्युंजय चौक पर उस वक्त हंगामा हो गया जब 2 महिलाएं आपस में गुत्थमगुत्था हो गईं। बताया जा रहा है कि उक्त दोनों महिलाओं के बीच घरेलू विवाद चला हुआ है, जिसके चलते दोनों के बीच मारपीट हुई है। वहीं महिलाओं को लड़ते हुए देख चौक पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान कुछ लोगों ने बीचबचाव का प्रयास भी किया लेकिन उक्त दोनों महिलाएं नहीं मानीं और लड़ाई जारी रखी। वहीं घटना की सूचना जब सीटी पुलिस चौकी को लगी तो पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची व उन दोनों महिलाओं को सीटी चौकी पहुंचाया। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने पर दोनों महिलाओं के चालान काटे और उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया। उक्त दोनों महिलाएं मंडी जिला के बल्ह उपमंडल की रहने वाली बताई जा रही हैं। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here