रानीताल में महिला ने उठाया खौफनाक कदम, 2 बच्चों के सिर से उठा मां का साया

Edited By Vijay, Updated: 04 Oct, 2022 10:16 PM

woman committed suicide

पुलिस थाना हरिपुर की चौकी रानीताल के अंतर्गत रानीताल में एक 38 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। महिला की पहचान कामिनी देवी पत्नी अरुण कुमार निवासी अप्पर रानीताल (झिरखड़ी) के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

देहरा (राजीव शर्मा): पुलिस थाना हरिपुर की चौकी रानीताल के अंतर्गत रानीताल में एक 38 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। महिला की पहचान कामिनी देवी पत्नी अरुण कुमार निवासी अप्पर रानीताल (झिरखड़ी) के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला का पति रानीताल में सड़क किनारे गोलगप्पे और कोल्ड ड्रिंक्स की रेहड़ी लगाता है और महिला भी अपने पति के साथ रेहड़ी पर ही उसका हाथ बंटाती थी। उक्त महिला के 2 बेटे हैं, जिनमें से एक 12वीं तथा दूसरा 9वीं कक्षा में पड़ता है। गत दिवस सोमवार को रोजाना की तरह दोनों पति-पत्नी रेहड़ी पर काम के लिए आए थे तो शाम के समय महिला के दोनों लड़के भी रेहड़ी पर आ गए। शाम 5:30 बजे के करीब रेहड़ी बंद करके उक्त महिला तथा उसके दोनों लड़के घर चले गए तथा अरुण कुमार किसी काम से रसूह चौक चला गया। 

घर पहुंचने पर दोनों लड़के खाना खाने के बाद बाथू पुल के पास मन्दिर में लगे जागरण में चल गए। वहीं अरुण कुमार भी जागरण में चला गया। थोड़ी देर बार अरुण कुमार अपने दोनों बेटों को घर जल्दी आने के लिए कहकर खुद वापस आ गया। जब वह घर पहुंचा तो उसने देखा कि उसकी पत्नी काफी उदास बैठी थी। कुछ देर बाद जब अरुण कुमार बाथरूम जाकर वापस आया तो उसने देखा कि उसकी पत्नी फंदे से लटकी हुई थी। यह देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसकी सूचना उसने तुरंत पुलिस को दी। 

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हरिपुर नाजर सिंह तथा चौकी प्रभारी रानीताल जगदीश चंद पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लिया तथा परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टि में ये मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल काॅलेज भेज दिया है। डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा तथा मामले की जांच चल रही है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!