Edited By Swati Sharma, Updated: 30 May, 2026 02:25 PM

HP Panchayat Election Live : हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों के तीसरे और अंतिम चरण के लिए शनिवार सुबह सात बजे से मतदान जारी है। राज्य के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं के बीच मतदान कराया जा रहा है। 1,189 ग्राम पंचायतों में 15 लाख से अधिक मतदाता...
HP Panchayat Election Live : हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों के तीसरे और अंतिम चरण के लिए शनिवार सुबह सात बजे से मतदान जारी है। राज्य के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं के बीच मतदान कराया जा रहा है। 1,189 ग्राम पंचायतों में 15 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं। ये चुनाव मतपत्रों के माध्यम से कराए जा रहे हैं और इनमें किसी भी राजनीतिक दल के चुनाव चिह्न का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। मतदान अपराह्न तीन बजे तक जारी रहेगा। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर रौनक दिखाई दे रही है। वहीं, प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए बूथों पर सुरक्षा बल तैनात किए हैं।
HP Panchayat Election Live :
-
मनाली के ऐतिहासिक गांव जगतसुख की 108 वर्षीय हिमी देवी ने किया मतदान, अपने बेटे के साथ पैदल चलकर पहुंची पोलिंग बूथ
-
-
HP Panchayat Election : प्रदेश 1 बजे तक हुआ 63 फीसदी से अधिक मतदान
-
कुल्लू में 01 बजे तक 62.05% मतदान
-
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने परिवार सहित पैतृक गांव विजयपुर में किया मतदान

-
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की माता संसारदेई (88) ने अमलैहड़ पंचायत में मतदान किया।

-
HP Panchayat Election : प्रदेश में सुबह 11 बजे तक 40 फीसदी से अधिक मतदान हुआ।
-
विकास खण्ड नालागढ़ की ग्राम पंचायत घड़याच में 100 वर्षीय दुर्गा राम अपने मताधिकार का प्रयोग करने के उपरांत।

-
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने डाला वोट

-
पंचायत चुनावों के अंतिम चरण का मतदान, जिला शिमला में 9 बजे तक 20.50% वोटिंग

-
हिमाचल पंचायत चुनाव का तीसरा और अंतिम चरण : डोहाग में 78 वर्ष के चतर लाल और 86 वर्ष के शुकरू राम ने किया मतदान

-
कुल्लू जिले में सुबह 9 बजे तक हुआ 20.55 फीसदी मतदान
-
सुबह 9 बजे तक किन्नौर में हुआ 20.22% मतदान
-
ग्राम पंचायत सलिंगचा के 102 वर्षीय चंदे राम ने किया मतदान

-
HP Panchayat Election : हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और खराब मौसम के बीच पंचायत चुनावों के तीसरे और अंतिम चरण के लिए शनिवार सुबह नौ बजे तक 19.41 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। सिरमौर जिले में सबसे अधिक 23.60 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि लाहौल और स्पीति में सबसे कम 16.23 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
-
ऊना जिले के कई मतदान केंद्रों पर बिजली आपूर्ति हुई ठप
-
दारट बगला के बूथ नंबर-3 में 90 वर्षीय दामोदरी देवी मतदान करने के बाद अंगूठी का निशान दिखाते हुए।

-
ग्राम पंचायत गुम्मा में 85 वर्षीय छिड़की देवी और 86 वर्षीय चनेहनी देवी ने किया मतदान।

-
सोलन: अर्की की डुमैहर पंचायत में 88 वर्षीय रामस्वरूप पाल ने किया मतदान...

-
कुल्लू के ग्रांम पंचायत हाट में तीसरे चरण के चुनाव के दौरान 90 वर्षीय देवकू देवी ने वोट डाला।

- सोलन में मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह

बता दें कि राज्य में 26 मई को हुए पहले चरण के चुनाव में 1,293 पंचायतों में 78.90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था, जबकि 28 मई को हुए दूसरे चरण में 1,276 पंचायतों में 79.88 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। अब तक कुल 10,854 पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। राज्य निर्वाचन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, ग्राम पंचायतों, प्रधानों और उप-प्रधानों के चुनाव परिणाम शनिवार को घोषित किए जाएंगे, जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के लिए हुए चुनाव के नतीजे 31 मई को जारी किए जाएंगे।
बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वहीं, मतपत्रों के लिए अलग-अलग रंग निर्धारित किए गए हैं। वार्ड सदस्य के लिए सफेद, उप-प्रधान के लिए पीला, प्रधान के लिए हरा, पंचायत समिति सदस्य के लिए गुलाबी और जिला परिषद सदस्य के लिए नीले रंग का मतपत्र इस्तेमाल किया जा रहा है। कुल मिलाकर तीन चरणों में हो रहे इन चुनावों में लगभग 50.89 लाख मतदाता 31,182 जनप्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। इनमें 3,754 प्रधान, 3,754 उप-प्रधान, 21,654 वार्ड सदस्य, 1,769 पंचायत समिति सदस्य और 251 जिला परिषद सदस्य शामिल हैं। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट पर है। संवेदनशील और अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें