हिमाचल में कार से 7 किलोग्राम चरस बरामद, हरियाणा की महिला और पुरुष गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 21 May, 2026 07:44 PM

woman and man arrested with 7 kilogram hashish

हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुल्लू जिला में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। आनी पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक कार से 7 किलोग्राम चरस की बड़ी खेप बरामद की है।

कुल्लू (संजीव): हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुल्लू जिला में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। आनी पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक कार से 7 किलोग्राम चरस की बड़ी खेप बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने हरियाणा के रहने वाले एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल्लू जिले के आनी पुलिस थाना की टीम ने निगाण चौक पर नियमित नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान हरियाणा नंबर की एक कार (HR 31V-1424) वहां से गुजरी, जिसे पुलिस टीम ने रूटीन जांच के लिए रोका। कार में एक पुरुष और एक महिला सवार थे। जब पुलिस ने संदेह के आधार पर कार और दोनों सवारों की गहनता से तलाशी ली, तो गाड़ी के अंदर से 7 किलोग्राम चरस बरामद हुई।

चरस मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत मादक पदार्थ को अपने कब्जे में ले लिया और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही, नशा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही उक्त कार को भी जब्त कर लिया। कुल्लू के पुलिस अधीक्षक मदन लाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एसपी ने तस्करों को सख्त चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ कुल्लू पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी इसी तरह जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बिल्कुल नहीं बख्शा जाएगा, चाहे वह कितना ही रसूखदार क्यों न हो। एसपी ने आम जनता से भी इस अभियान में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि लोगों को अपने आसपास नशे की तस्करी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि ऐसी सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!