पत्नी ने चाकू से रेत डाला पति का गला, गंभीर हालत में PGI रैफर

Edited By Vijay, Updated: 19 Jan, 2020 04:00 PM

wife attack with knife on husband

सोलन जिला के छावनी क्षेत्र सुबाथू में चाकू से एक व्यक्ति का गला रेतने का मामला सामने आया है। व्यक्ति की हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सोलन: सोलन जिला के छावनी क्षेत्र सुबाथू में चाकू से एक व्यक्ति का गला रेतने का मामला सामने आया है। व्यक्ति की हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शुरूआती जांच में ऐसा बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति की पत्नी ने ही चाकू से उसका गला रेता है।

मामले की सच्चाई जानने के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है घायल व्यक्ति सुबाथू बाजार में दुकान करता है, जिसका नाम बलजीत बताया जा रहा है। डीएसपी परवाणु योगेश रोल्टा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा घायल व्यक्ति का पीजीआई में इलाज चल रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!