Edited By Vijay, Updated: 29 Apr, 2021 08:36 PM
बीते एक सप्ताह से प्रदेश में मौसम साफ रहने के बाद वीरवार को फिर से मौसम ने करवट बदली। प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में दोपहर बाद बादल छाये रहे। मौसम के बिगड़े मिजाज से आने वाले 24 घंटों में प्रदेश के ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में एक बार फिर से बर्फबारी व...
शिमला (ब्यूरो): बीते एक सप्ताह से प्रदेश में मौसम साफ रहने के बाद वीरवार को फिर से मौसम ने करवट बदली। प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में दोपहर बाद बादल छाये रहे। मौसम के बिगड़े मिजाज से आने वाले 24 घंटों में प्रदेश के ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में एक बार फिर से बर्फबारी व बारिश होने के आसार हैं। वहीं मैदानी क्षेत्रों में कुछ जगह मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 24 घंटों में हल्की बौछारें गिरने के आसार हंै। 2 मई को प्रदेश के मध्यम पर्वतीय क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ बारिश होने के आसार हैं। वहीं 5 मई तक प्रदेश में मौसम के खराब रहने के आसार हैं। 4 और 5 मई को पूरे प्रदेश में बारिश होने के आसार हैं।
ऊना जिला मेें तापमान 40 डिग्री के पार
वहीं दूसरी ओर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप जारी है। प्रदेश के ऊना जिला मेें तापमान अभी भी 40 डिग्री के पार है। ऊना के अलावा 6 अन्य शहरों में तापमान 35 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। ऊना का तापमान 40.7 डिग्री दर्ज किया गया है। इनमें सुंदरनगर में 34.3 डिग्री, नाहन 35.4, कांगड़ा 36.1, मंडी 35.1, बिलासपुर में 37 और हमीरपुर में 36.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं राजधानी शिमला में भी दिनभर मौसम काफी गर्म महसूस किया गया।