पंचायत में अनियमितताओं पर बिफरे ग्रामीण, शिकायत लेकर नाहन पहुंचे दर्जनों ग्रामीण

Edited By Simpy Khanna, Updated: 27 Dec, 2019 11:31 AM

villagers angry over irregularities in panchayat

संगड़ाह ब्लॉक की शिवपुर पंचायत के लोगों ने ग्राम पंचायत के प्रधान सचिव सहित अन्य नुमाइंदों पर विकास कार्य में धांधली के आरोप लगाए। इसी संबंध में दर्जनों ग्रामीण जिला मुख्यालय नाहन पहुंचे। लोगों का कहना है कि पंचायत प्रधान और सचिव द्वारा मनमाने तरीके...

नाहन (सतीश) : संगड़ाह ब्लॉक की शिवपुर पंचायत के लोगों ने ग्राम पंचायत के प्रधान सचिव सहित अन्य नुमाइंदों पर विकास कार्य में धांधली के आरोप लगाए। इसी संबंध में दर्जनों ग्रामीण जिला मुख्यालय नाहन पहुंचे। लोगों का कहना है कि पंचायत प्रधान और सचिव द्वारा मनमाने तरीके से काम किया जा रहा है। जिसमें सीधे तौर पर सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। लोगों का कहना है कि पंचायत के विकास कार्यों में भारी अनियमितताएं बरती जा रही है।
PunjabKesari

 लोगों की माने तो पंचायत में सिर्फ चाहते लोगों को ही लाभ पहुंचाया जा रहा है। अंदाजन जो सही  मामले में योजनाओं के लाभार्थी है उनको किसी तरह का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोगों ने विकास कार्यों में बरती गई अनियमितताओं की शिकायत उपायुक्त को सौंप कर तुरंत कार्रवाई की मांग की है। लोगों का यह भी कहना है कि पंचायत प्रधान को पूरे पंचायत के लोगों द्वारा पूरी पंचायत के विकास के लिए चुना गया है ना की कुछ चुनिंदा लोगों के काम करने के लिए।
PunjabKesari

लोगों ने यहां पंचायत सचिव को लेकर भी सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि जिस पंचायत सचिव को यहां नियुक्त किया गया है वह पहले से ही इस पंचायत में भ्रष्टाचार में संलिप्त रहा है लिहाजा दोबारा पंचायत सचिव की नियुक्ति यहां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी । लोगों ने तुरंत सचिव को यहां से हटाने की मांग की है साथ ही इन लोगों ने चेतावनी भी दी है कि अगर 15 दिनों के भीतर उनकी शिकायत और कोई संज्ञान नहीं लिया गया तो उनको मजबूरन उपायुक्त कार्यालय के पास धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!