वी सुब्रमण्यम बने हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ

Edited By kirti, Updated: 22 Jun, 2019 10:27 AM

v subrahmanyam

मद्रास हाईकोर्ट के जज वी रामा सुब्रह्मण्यम हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के 24वें मुख्य न्यायाधीश बन गए हैं। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने राज भवन में मुख्य न्यायाधीश को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र...

शिमला(योगराज): मद्रास हाईकोर्ट के जज वी रामा सुब्रह्मण्यम हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के 24वें मुख्य न्यायाधीश बन गए हैं। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने राज भवन में मुख्य न्यायाधीश को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल सहित सरकार के कई मंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। बताया जा रहा है कि 30 जून 1958 को जन्मे न्यायाधीश वी रामासुब्रमण्यन ने चेन्नई स्थित विवेकानंद कॉलेज से बीएससी की और वर्ष 1983 में लॉ की डिग्री हासिल करने के बाद वकालत शुरू की। उन्हें 31 जुलाई 2006 को मद्रास हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश को मुख्य न्यायाधीश मिलने पर खुशी जताई और कहा कि नए न्यायाधीश मिलने से न्यायिक व्यवस्था में तेजी आएगी। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री ने भी नए चीफ जस्टिस को नियुक्ति पर बधाई दी।
PunjabKesari

प्रदेश में जल्द होगी लोकायुक्त और मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति

मुख्यमंत्री से पूछे गए लोकायुक्त और मुख्य सूचना अधिकारी की नियुक्ति के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने पदों पर जल्द नियुक्तियों करने की बात कही। सरकार नियुक्ति प्रकिया पर मंथन कर रही है और बहुत जल्द पदों पर नियुक्ति दे दी जाएगी।
 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!