भारतीय सेना में लैफ्टिनैंट बने फतेहपुर के उत्कर्ष गौतम

Edited By Vijay, Updated: 11 Jun, 2022 10:46 PM

utkarsh gautam became lieutenant in indian army

मंडी जिले के उपमंडल सरकाघाट के फतेहपुर गांव के उत्कर्ष गौतम भारतीय सेना में लैफ्टिनैंट बन गए हैं। उनके दादा स्व. प्रभु राम गौतम भी भारतीय सेना से फ्लाइंग ऑफिसर सेवानिवृत्त हुए थे। 11 जून, 2022 को भारतीय सेना अकादमी देहरादून में पासिंग आऊट परेड का...

सरकाघाट (महाजन): मंडी जिले के उपमंडल सरकाघाट के फतेहपुर गांव के उत्कर्ष गौतम भारतीय सेना में लैफ्टिनैंट बन गए हैं। उनके दादा स्व. प्रभु राम गौतम भी भारतीय सेना से फ्लाइंग ऑफिसर सेवानिवृत्त हुए थे। 11 जून, 2022 को भारतीय सेना अकादमी देहरादून में पासिंग आऊट परेड का आयोजन किया गया, जिसमें 377 जैंटलमैन कैडेट्स ने भाग लिया। इसी परेड में सरकाघाट उपमंडल के फतेहपुर गांव के उत्कर्ष गौतम भी शामिल थे, जिनको परेड के बाद भारतीय सेना में लैफ्टिनैंट रैंक देकर कमीशन दिया गया। पिता उमेश गौतम कर्नल और माता ने उत्कर्ष के कंधों पर स्टार लगाए। उत्कर्ष ने अपने सैनिक अधिकारी उमेश के साथ देश के विभिन्न स्कूलों से अपनी जमा-2 की पढ़ाई की और प्रथम ही प्रयास में एनडीए की परीक्षा पास की। जमा-2 की पढ़ाई पूरी करने के बाद वर्ष 2018 में राष्ट्रीय अकादमी पुणे में प्रवेश लिया। वहां पर 3 साल के सैन्य अधिकारी के प्रशिक्षण के बाद देहरादून में एक साल की ट्रेनिंग पूरी की। इनकी माता गृहिणी हैं और बहन एमबीबीएस डाॅक्टर है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

none
Royal Challengers Bangalore

Gujarat Titans

Match will be start at 21 May,2023 09:00 PM

img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!