Solan: दून की गुरुमाजरा पंचायत में वोटिंग के दौरान हंगामा, महिलाओं ने की नारेबाजी

Edited By Vijay, Updated: 30 May, 2026 09:58 PM

uproar during voting in gurumajra panchayat women raise slogans

दून विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत गुरुमाजरा में वोटिंग के दौरान अनियमितताओं का मामला सामने आया है। आरोप है कि जो लोग विदेश में हैं, उनके वोट डलवा दिए गए वहीं कुछ लोग बाहरी राज्यों में हैं, उनके भी वोट डाल दिए गए हैं।

बद्दी (ठाकुर): दून विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत गुरुमाजरा में वोटिंग के दौरान अनियमितताओं का मामला सामने आया है। आरोप है कि जो लोग विदेश में हैं, उनके वोट डलवा दिए गए वहीं कुछ लोग बाहरी राज्यों में हैं, उनके भी वोट डाल दिए गए हैं। इसे लेकर गुरुमाजरा पंचायत की दर्जनों महिलाओं ने नारेबाजी व हंगामा किया और चुनाव में हेराफेरी का आरोप लगाया। प्रधान पद के प्रत्याशी योगराज भाटिया ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति कनाडा में है, एक बेटी का पेपर था, एक लड़की की पंजाब में शादी हो चुकी है, जो यहां नहीं थी। इसके अलावा जब हमारा एक समर्थक वोट डालने गया तो उसकी वोट पहले ही डल चुकी थी। उन्होंने कहा कि यह सरेआम लोकतंत्र की हत्या है।

गलत वोट पोल होने से रोकना पोलिंग एजैंट का काम : एआरओ
वहीं मामले को लेकर एआरओ अनिल कुमार ने कहा कि गलत वोट को पोल होने से रोकना पोलिंग एजैंट का काम है। अगर किसी वोट पर शक है और शिकायत आती है तो हम तुरंत कार्यवाही करते हैं। उन्होंने कहा कि जहां तक विदेश में बसे एक व्यक्ति की वोट पोल होने का सवाल है तो उसकी शिकायत आई है और उसकी यथासंभव जांच की जाएगी। हमने अपनी ओर से पूरी कोशिश की है कि चुनाव निष्पक्षता से हों और हमारे ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!