Una: फिर पकड़ा 5 क्विंटल पनीर, अब थोक की कीमत 270 रुपए

Edited By Kuldeep, Updated: 31 Dec, 2025 11:32 PM

una food safety wing 5 quintals of paneer seized

जिला मुख्यालय ऊना में एक बार फिर से पुलिस ने पनीर की खेप पकड़ी है। पंजाब के रूपनगर से आई पनीर की खेप की जब जानकारी पुलिस के खुफिया विंग को लगी तो इसकी सूचना फूड सेफ्टी विंग को दी गई।

ऊना (सुरेन्द्र): जिला मुख्यालय ऊना में एक बार फिर से पुलिस ने पनीर की खेप पकड़ी है। पंजाब के रूपनगर से आई पनीर की खेप की जब जानकारी पुलिस के खुफिया विंग को लगी तो इसकी सूचना फूड सेफ्टी विंग को दी गई। इसके बाद जिला मुख्यालय के निकट कुठार खुर्द में उस कारखाने में दबिश दी गई, जहां यह पनीर पहुंचा था। फूड सेफ्टी विंग ने इस पनीर के सैंपल भरे हैं और उन्हें जांच के लिए कंडाघाट स्थित लैब में भेजा गया है।

इसके बिल और बिल्टी भी फूड सेफ्टी विंग ने लिए हैं। अब सैंपलों का निरीक्षण करवाया जाएगा कि क्या पनीर गुणवत्ता पर आधारित है या नहीं। इसके साथ फूड सेफ्टी विंग ने रूपनगर की उस फर्म को भी नोटिस भेजा है यहां पनीर की खेप ऊना पहुंची है। यह दूसरी बार है जब इतनी बड़ी मात्रा में पनीर पकड़ा है और उसके सैम्पल भरे गए हैं।

फूड सेफ्टी विंग असिस्टैंट कमिश्नर जगदीश धीमान ने माना कि 5 क्विंटल पनीर की खेप आने की सूचना पुलिस के जरिए मिली थी, जिसके बाद यह सैम्पल भरे गए हैं। रूपनगर की जिस फर्म ने यह पनीर भेजा है उसने इसकी कीमत 270 रुपए प्रति किलो दर्शाई है। अब पनीर की क्वालिटी की जांच की जाएगी। और पनीर भेजने वाली फर्म से भी जवाब तलबी की जाएगी। कंडाघाट से सैम्पल की रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!