चंबा में दो लड़कियों का अपहरण, मची सनसनी: तलाश में जुटी पुलिस

Edited By Swati Sharma, Updated: 23 Aug, 2026 05:04 PM

two girls abducted in chamba

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां भरमौर व चुवाड़ी क्षेत्र से दो लड़कियों का अपहरण हो गया है। इसमें एक नाबालिगा है। वहीं, पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Chamba News : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां भरमौर व चुवाड़ी क्षेत्र से दो लड़कियों का अपहरण हो गया है। इसमें एक नाबालिगा है। वहीं, पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पहला मामला भरमौर थाना क्षेत्र का है। लड़की के पिता ने पुलिस थाना भरमौर में शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि एक अनजान व्यक्ति ने उनकी बेटी का अपहरण कर लिया है।

वहीं, दूसरा मामला थाना चुवाड़ी का है। पुलिस थाना चुवाड़ी में दर्ज शिकायत में महिला ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उनकी बेटी को अगवा कर लिया है। एसपी विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों मामलों में अन्वेषण जारी है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!