Shimla: हाईकमान ने जताया भरोसा, हिमाचल महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष बनीं तृप्ता ठाकुर

Edited By Vijay, Updated: 30 Apr, 2026 05:38 PM

tripta thakur appointed as executive president of himachal mahila congress

हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस को नई दिशा देने के लिए पार्टी हाईकमान ने बड़ा निर्णय लिया है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक तृप्ता कुमारी ठाकुर को अब हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।

शिमला (राक्टा): हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस को नई दिशा देने के लिए पार्टी हाईकमान ने बड़ा निर्णय लिया है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक तृप्ता कुमारी ठाकुर को अब हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने नियुक्ति के आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।

तत्काल प्रभाव से लागू हुई नियुक्ति
जारी आदेशों के अनुसार तृप्ता कुमारी ठाकुर को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से दी गई है। यह व्यवस्था तब तक बनी रहेगी जब तक कि पार्टी हाईकमान द्वारा किसी स्थायी अध्यक्ष की घोषणा नहीं की जाती। नियुक्ति आदेशों की प्रतिलिपि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार को भी प्रेषित कर दी गई है।

कौन हैं तृप्ता ठाकुर?
मूल रूप से जिला बिलासपुर के सदर क्षेत्र के अंतर्गत गांव बरोग, डाकघर देओली की निवासी तृप्ता ठाकुर वर्तमान में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक के रूप में कार्य कर रही हैं। संगठन में उनकी सक्रियता और अनुभवी नेतृत्व को देखते हुए हाईकमान ने उन पर भरोसा जताया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने विश्वास जताया है कि तृप्ता ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में महिला कांग्रेस और अधिक मजबूत होकर उभरेगी।

क्यों हुआ बदलाव?
बता दें कि प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पहले जैनब चंदेल संभाल रही थीं। हाल ही में उन्हें बाल कल्याण परिषद हिमाचल प्रदेश का महासचिव नियुक्त किया गया था। कांग्रेस पार्टी वन मैन वन पोस्ट (एक व्यक्ति, एक पद) के फार्मूले पर सख्ती से काम कर रही है, जिसके चलते जैनब चंदेल के नए पदभार के बाद अध्यक्ष पद पर किसी वरिष्ठ नेत्री की तैनाती तय मानी जा रही थी।

कार्यकारिणी में भी फेरबदल की संभावना
सूत्रों की मानें तो नई अध्यक्ष की नियुक्ति के साथ ही अब प्रदेश महिला कांग्रेस की पूरी कार्यकारिणी में भी फेरबदल की संभावना बढ़ गई है। पार्टी हाईकमान का लक्ष्य प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर पर उन चेहरों को आगे लाना है जो जमीनी स्तर पर सक्रिय हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में महिला कांग्रेस की नई टीम का गठन देखने को मिल सकता है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!