नंगल जरियालां में तूफान में गिरा पेड़, हादसा टला

Edited By prashant sharma, Updated: 13 Jun, 2021 12:37 PM

tree fell in storm in nangal jarilan accident averted

शनिवार रात आए तेज तूफान ने जहां जिला भर में खूब कहर बरपाया वहीं गगरेट विधानसभा क्षेत्र में भी तूफान से कई जगह नुकसान होने का समाचार प्राप्त हुआ है। इसी कड़ी में रविवार सुबह 4 बजे गांव नंगल जरियालां मियां के तालाब पर राजस्व विभाग के कार्यालय के समीप...

नंगल जरियालां (दीपक जरियाल) : शनिवार रात आए तेज तूफान ने जहां जिला भर में खूब कहर बरपाया वहीं गगरेट विधानसभा क्षेत्र में भी तूफान से कई जगह नुकसान होने का समाचार प्राप्त हुआ है। इसी कड़ी में रविवार सुबह 4 बजे गांव नंगल जरियालां मियां के तालाब पर राजस्व विभाग के कार्यालय के समीप सड़क के किनारे वर्षों पुराना आम का वृक्ष एकाएक धराशाई हो गया। गनीमत यह रही कि रात होने के कारण सड़क पर कोई भी आवाजाही नहीं थी और पास में स्थित घर के सभी सदस्य घर के अंदर ही सोए हुए थे, जिसके कारण हादसा होने से टल गया। निकट घर के सदस्यों ने बताया कि सुबह 4 बजे के करीब आम के गिरने की जोरदार आवाज आई जिससे वह घबरा गए और बाहर आकर देखा तो आंगन में वृक्ष गिरा हुआ था लेकिन कोई भी जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। सुबह होते ही ग्राम पंचायत सदस्य, लोक निर्माण विभाग एवं राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर इस भारी-भरकम आम के पेड़ को काटकर सड़क से हटवाया। इस आम के पेड़ के गिरने से पेड़ के ऊपर बने पक्षियों के आशियाने भी टूट गए।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!