तारागढ़ में Shopping Mall में चोरी, सामान सहित CCTV सिस्टम भी ले गए चोर

Edited By Vijay, Updated: 07 Mar, 2023 11:49 PM

theft in shopping mall

कांगड़ा जिला के उपमंडल बैजनाथ के तारागढ़ गांव में एक शॉपिंग मॉल में चोरी का मामला प्रकाश में आया है। चोरों ने सेंध लगाकर शोरूम से लगभग 6 लाख रुपए का सामान चोरी कर लिया। चोर शोरूम का शटर फोल्ड करके अंदर घुसे।

बैजनाथ (बावा): कांगड़ा जिला के उपमंडल बैजनाथ के तारागढ़ गांव में एक शॉपिंग मॉल में चोरी का मामला प्रकाश में आया है। चोरों ने सेंध लगाकर शोरूम से लगभग 6 लाख रुपए का सामान चोरी कर लिया। चोर शोरूम का शटर फोल्ड करके अंदर घुसे। शोरूम के मालिक सुनील कुमार ने बताया कि वह बीते दिनों दुकान का सामान लेने लुधियाना गए थे। इस दौरान देर रात्रि चोरों ने सेंध लगाकर महंगी आइटमों पर हाथ साफ किया और शोरूम में लगे सीसीटीवी के सारे सिस्टम भी साथ ले गए। खड़ा नाल पंचायत के प्रधान रोहित जम्वाल ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने का आग्रह किया। उधर, थाना प्रभारी सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन जारी है। पुलिस देर रात क्षेत्र में बराबर पैट्रोलिंग कर रही है और जल्द ही चोरों को धर दबोच लिया जाएगा। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!