Shimla: 25 सितम्बर से फिर करवट लेगा मौसम, 3 दिन रहेगा यैलो अलर्ट

Edited By Vijay, Updated: 23 Sep, 2024 09:57 PM

the weather will change again from 25th september

राज्य में पिछले 4 दिनों से शुष्क चल रहे मौसम के कारण अधिकतम तापमान में इजाफा होने के कारण लोग गर्मी महसूस करने लगे हैं।

शिमला (संतोष): राज्य में पिछले 4 दिनों से शुष्क चल रहे मौसम के कारण अधिकतम तापमान में इजाफा होने के कारण लोग गर्मी महसूस करने लगे हैं। हालांकि मैदानी इलाकों में उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। सोमवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि राजधानी शिमला में 28.4 डिग्री रहा। यही कारण है कि प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्र केलांग में भी अधिकतम तापमान बढ़ गया है। यहां कल्पा से अधिक तापमान रिकार्ड किया गया है।

कल्पा में 25.6 डिग्री अधिकतम तापमान की एवज में केलांग में 27,3 डिग्री तापमान रहा। केलांग में 2020 में 28.3 डिग्री अधिकतम पारा रहा था। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से एक बार फिर मानसून एक्टिव हो जाएगा और वर्षा गतिविधियां तेज रहेंगी। 25 से 27 सितम्बर तक 3 दिनों के लिए राज्य के कुछ स्थानों पर मेघगर्जन व बिजली गिरने के साथ वर्षा का यैलो अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को मौसम के शुष्क रहने की संभावनाएं हैं, लेकिन रात्रि से मौसम के करवट बदलने के आसार हैं। 28 व 29 सितम्बर को फिर से मानसून गतिविधियां शिथिल पड़ जाएंगी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!