Weather Update: 6 जिलों में लू का अलर्ट, दो दिन बाद बारिश व ओलावृष्टि की संभावना

Edited By Kuldeep, Updated: 25 May, 2026 10:26 PM

shimla weather bad

हिमाचल में मई के आखिरी सप्ताह में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। राज्य के मैदानी और निचले इलाकों में सूरज की तपिश कहर बरपा रही है।

शिमला (संतोष): हिमाचल में मई के आखिरी सप्ताह में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। राज्य के मैदानी और निचले इलाकों में सूरज की तपिश कहर बरपा रही है। मैदानों के साथ-साथ शिमला और मनाली जैसे पहाड़ी पर्यटन स्थलों पर भी गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिल रहे हैं। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री, जबकि राजधानी शिमला में 29.3 डिग्री रहा। हालांकि कल्पा में 0.6 मिलीमीटर वर्षा भी रिकार्ड की गई, लेकिन बावजूद इसके मैदानी व मध्य इलाकों में तापमान में उछाल आया है, जिससे लोगों सहित पर्यटकों को गर्मी का सामना करना पड़ा है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार अगले 2 दिनों तक ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जिलों में गर्म हवाएं (लू) चलने का यैलो अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 28 मई से राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा। मौसम विभाग ने 28 से 30 मई को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज अंधड़, भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरैंज अलर्ट जारी किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!