Edited By Simpy Khanna, Updated: 25 Dec, 2019 10:51 AM
प्रदेश के जिला सिरमौर के अंतर्गत नौहराधार के तहत देवामानल पंचायत के चूणु गांव में तेंदुए ने 5 बकरों व एक खाडू को अपना शिकार बना लिया। इसके अलावा दो अन्य को घायल किया है। ओबरे में 8 पशु बंधे थे जिसमें से छह को तेंदुए ने शिकार बनाया दो अंदर घायल...
पांवटा (प्रेम वर्मा) : प्रदेश के जिला सिरमौर के अंतर्गत नौहराधार के तहत देवामानल पंचायत के चूणु गांव में तेंदुए ने 5 बकरों व एक खाडू को अपना शिकार बना लिया। इसके अलावा दो अन्य को घायल किया है। ओबरे में 8 पशु बंधे थे जिसमें से छह को तेंदुए ने शिकार बनाया दो अंदर घायल अवस्था में मिले। तीन बकरों का कोई पता नहीं लगा कि तेंदुए उन्हें कहां ले गया।
जब सुबह पीड़ित परिवार ने ओबरे में दरवाजा टूटा व बकरों को मरा देखा, तो उनके होश उड़ गए। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया हैं। यशपाल ने जनवरी में होने वाले पोष पर्व के लिए बकरों की जोड़ियां बेचने के लिए रखी थी मगर तेंदुए ने कुछ नहीं छोड़ा।जिसकारण गरीब को काफी नुकसान हुआ है।