लाहौल-स्पीति : लिंगटी के पास भूस्खलन, चट्टानें गिरने से सुमदो-काजा मार्ग अवरुद्ध

Edited By Vijay, Updated: 05 Feb, 2023 08:56 PM

sumdo kaza road blocked due to falling rocks

लाहौल-स्पीति जिला की स्पीति घाटी में रविवार सुबह लिंगटी के पास चट्टानें गिरने से काजा का सुमदो व किन्नौर घाटी से संपर्क कट गया। मार्ग अवरुद्ध होने से दोनों ओर दर्जनों वाहन फंस गए। बीआरओ सुबह से सड़क बहाली में जुटा हुआ है, लेकिन अभी तक सड़क बहाल नहीं...

पतलीकूहल (ब्यूरो): लाहौल-स्पीति जिला की स्पीति घाटी में रविवार सुबह लिंगटी के पास चट्टानें गिरने से काजा का सुमदो व किन्नौर घाटी से संपर्क कट गया। मार्ग अवरुद्ध होने से दोनों ओर दर्जनों वाहन फंस गए। बीआरओ सुबह से सड़क बहाली में जुटा हुआ है, लेकिन अभी तक सड़क बहाल नहीं हुई है। हिमपात के बाद लाहौल-स्पीति जिला में हिमस्खलन सहित भूस्खलन की समस्या गहरा गई है। तिंदी के पास शुक्रवार को भारी भूस्खलन से शनिवार को हिमस्खलन से मार्ग बंद रहा। इस मार्ग पर बार-बार हो रहे भूस्खलन व हिमस्खलन से किलाड़ वासियों की दिक्कत बढ़ गई है। 

हिमस्खलन में फंसे 80 राहगीरों को किया रैस्क्यू
बता दें शनिवार शाम को भी तिन्दी के पास हिमस्खलन होने से लगभग 80 राहगीर बीच रास्ते में फंस गए थे। लाहौल-स्पीति पुलिस ने रात को रैस्क्यू अभियान चलाकर बीआरओ और रैस्क्यू टीम की मदद से सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। रविवार सुबह विधायक रवि ठाकुर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बीआरओ के मेजर अखिल से संपर्क कर उन्हें जल्द किलाड़-तिन्दी सड़क बहाली के निर्देश दिए। बीआरओ ने सुबह हिमस्खलन को कटाकर सड़क बहाल कर दी। लाहौल-स्पीति पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा ने बताया कि लिंगटी के पास भूस्खलन से काजा-सुमदो मार्ग बंद हैं। तिन्दी के पास हुए हिमस्खलन को हटाकर बीआरओ से सड़क बहाल कर ली है। मनाली-केलांग मार्ग पर फोर व्हील ड्राइव वाहनों की आवाजाही सुचारू है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!