पहाड़ से फिर गिरे पत्थर, रेस्क्यू आॅपरेशन रोका गया

Edited By prashant sharma, Updated: 12 Aug, 2021 01:38 PM

stones fell again from the mountain rescue operation stopped

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में चल रहे रेस्क्यू आॅपरेशन को रोकना पड़ा है। पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण रेस्क्यू आॅपरेशन को कुछ देर के लिए रोक दिया गया है। हालांकि अब तक 15 शव निकाले जा चुके हैं। बुधवार को जहां दस शव मिले थे

किन्नौर: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में चल रहे रेस्क्यू आॅपरेशन को रोकना पड़ा है। पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण रेस्क्यू आॅपरेशन को कुछ देर के लिए रोक दिया गया है। हालांकि अब तक 15 शव निकाले जा चुके हैं। बुधवार को जहां दस शव मिले थे, वहीं, गुरुवार को एचआरटीसी की बस और पांच और शव मिले हैं। राहत और बचाव का कार्य सुबह से शुरू कर दिया गया था। इसी बीच सीएम जयराम ठाकुर ने भी मौके का हवाई सर्वे किया है। किन्नौर में बुधवार को हुए हादसे के बाद से राहत और बचाव कार्य जारी है। इस बीच आईटीबीपी के जवानों ने हाईवे से 500 मीटर नीचे और सतलुज नदी से 200 मीटर ऊपर बस के कल पुर्जे बरामद किए। वहीं, बस से शवों को भी निकाला गया है। 
PunjabKesari
मौसम खराब होने के कारण सीएम का हेलिकाॅप्टर उड़ान नहीं भर पाया था, परंतु वीरवार को ही सीएम किन्नौर पहंुच गए और उन्होंने घटनास्थल का हवाई सर्वेक्षण किया है। सीएम ने कहा था कि अब तक 13 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। हालांकि, कितने लोग लापता हैं, इसका सही से अंदाजा नहीं लग पा रहा है। बस में कितने लोग सवार थे, यह अनुमान लगाना कठीन है। वहीं, विधानसभा के मानसून सत्र में संसदीय कार्यमंत्री सुरेश भारद्वाज ने किन्नौर हादसे पर सदन में जानकारी दी है कि सुबह 8ः30 बजे तक 13 शव बरामद हुए हैं। 13 घायल रेसक्यू किए गए. साथ ही बताया कि कितने लोग लापता हैं, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है। 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!