Edited By Vijay, Updated: 11 May, 2022 12:39 AM

विवादित झंडों डंडों के माध्यम से शांति प्रिय हिमाचल का वातावरण खराब करने वालों पर सरकार सख्त कार्रवाई करे। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस इस राष्ट्रहित के मसले में सरकार के साथ खड़ी है। यह बात प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने कही।
हमीरपुर (प्रकाश): विवादित झंडों डंडों के माध्यम से शांति प्रिय हिमाचल का वातावरण खराब करने वालों पर सरकार सख्त कार्रवाई करे। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस इस राष्ट्रहित के मसले में सरकार के साथ खड़ी है। यह बात प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने कही। उन्होंने कहा कि लेकिन दुख की बात है कि सरकार इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की बजाय एक एफआईआर दर्ज कर चुपचाप बैठ गई है। यह स्थिति जितनी दुर्भाग्यपूर्ण है उतनी सरकार की निष्क्रियता उससे भी बड़ी ङ्क्षचता का विषय है। राणा ने कहा कि प्रदेश की विधानसभा पर कोई चुपचाप आकर विवादित झंडा लगा जाता है। पुलिस की भर्ती का पेपर लीक हो जाता है। भ्रष्टाचार की शिकायतों पर सरकार कुछ करने की बजाय आंख मूंद लेती है, जिससे ऐसा लग रहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रही है। जरूरी वस्तुओं के दाम तीन गुना बढ़ गए हैं। विकास कार्य पूरे प्रदेश में ठप्प पड़े हुए हैं इसके बावजूद सरकार ने पिछले साढ़े 4 वर्षों में प्रदेश पर 25 हजार करोड़ रुपए का कर्जा उठा लिया। सरकार बताए कि प्रदेश में विकास हो नहीं रहा तो यह कर्ज लिया किस लिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नौकरियां और डिग्रियां बेची जा रही हैं लेकिन सरकार दोषियों को पकड़ने की बजाय उनको बचाने में लगी हुई है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here