सोलन की 240 पंचायतों में अधिकारियों-कर्मचारियों की पैन डाऊन हड़ताल

Edited By Kuldeep, Updated: 27 Jun, 2022 07:14 PM

solan panchayat officers employees strike

जिला परिषद कैडर कर्मचारी एवं अधिकारी महासंघ के आह्वान पर जिले की 240 ग्राम पंचायतों में पैन डाऊन हड़ताल शुरू हो गई है। इस कारण कार्यालयों का कामकाज प्रभावित हो गया है तथा ग्रामीण विकास पर भी विराम लग गया है।

सोलन (पाल): जिला परिषद कैडर कर्मचारी एवं अधिकारी महासंघ के आह्वान पर जिले की 240 ग्राम पंचायतों में पैन डाऊन हड़ताल शुरू हो गई है। इस कारण कार्यालयों का कामकाज प्रभावित हो गया है तथा ग्रामीण विकास पर भी विराम लग गया है। इस हड़ताल में केवल पंचायत सचिव व तकनीकी सहायक ही नहीं बल्कि कनिष्ठ अभियंता से लेकर अधिशासी अभियंताभी उतर आए हैं। प्रदेश में जिला परिषद कैडर के करीब 4800 कर्मचारी हैं। महासंघ की मांग जिला परिषद कैडर के सभी कर्मचारियों-अधिकारियों को विभाग में समायोजित करने की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!