मुख्यमंत्री सोलन में 413 प्रभावितों को मकान के निर्माण के लिए पहली किस्त बांटेंगे

Edited By Kuldeep, Updated: 27 Nov, 2023 10:31 PM

solan chief minister affected house construction installment

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 30 नवम्बर को सोलन में आपदा प्रभावितों को प्रदेश सरकार द्वारा बढ़ाई गई राहत राशि का वितरण करेंगे। जिला सोलन में 413 प्रभावितों को उस दिन ठोडो मैदान में मकान के निर्माण के लिए 3-3 लाख रुपए की पहली किस्त के चैक दिए...

सोलन (ब्यूरो): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 30 नवम्बर को सोलन में आपदा प्रभावितों को प्रदेश सरकार द्वारा बढ़ाई गई राहत राशि का वितरण करेंगे। जिला सोलन में 413 प्रभावितों को उस दिन ठोडो मैदान में मकान के निर्माण के लिए 3-3 लाख रुपए की पहली किस्त के चैक दिए जाएंगे। इसके अलावा सुखाश्रय योजना के लाभार्थी बच्चों को प्रमाणपत्र भी प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने प्रस्तावित प्रवास के दौरान मेधावी छात्रों को लैपटॉप भी वितरित करेंगे।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री कर्नल डा. धनीराम शांडिल ने सोमवार को यहां मुख्यमंत्री के 30 नवम्बर के प्रस्तावित प्रवास कार्यक्रम के दृष्टिगत प्रमुख विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। डा. शांडिल ने संबंधित अधिकारियों को मुख्यमंत्री के संभावित प्रवास के दृष्टिगत उचित दिशा-निर्देश जारी किए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के सफल प्रवास के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से विभाग वाइज जानकारी प्राप्त की।

यहां पर विदित रहे किप्रदेश सरकार ने जिला सोलन में 413 प्रभावित परिवारों को मकान के निर्माण के लिए 28.91 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता जारी की है। प्रदेश सरकार ने आपदा राहत पैकेज के तहत परिवारों को 7-7 लाख रुपए देने का ऐलान किया है लेकिन पहली किस्त में 3 लाख व दूसरी किस्त में शेष 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मिलेगी। जिला सोलन के पांचों उपमंडलों में कुल 1196 मकानों को नुक्सान हुआ। इसमें 413 मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए जबकि 783 मकानों को आंशिक रूप से नुक्सान हुआ है। पूरी तरह से क्षतिग्रस्त 413 मकानों में 251 पक्के व 162 कच्चे मकान हैं।

इसके अलावा जिला सोलन में आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त 783 मकानों की रिपेयर के लिए 7.83 करोड़ रुपए मिलेंगे। पैकेज के अनुसार प्रभावित परिवारों को 1-1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। जिला सोलन में सबसे अधिक मकानों को नुक्सान नालागढ़ विकास खंड में हुआ है। नालागढ़ में 525 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। इनमें 293 पक्के व 244 कच्चे मकान हैं। इनमें से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मकानों की संख्या 171 है जिसमें 104 पक्के व 67 कच्चे मकान हंै। इन 171 मकानों के निर्माण के लिए 3-3 लाख रुपए की राशि जारी होगी। आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों की संख्या 392 है। इसमें से 187 पक्के तो 205 कच्चे मकान हंै।

सोलन उपमंडल में 370 मकान क्षतिग्रस्त
सोलन उपमंडल में 370 मकान क्षतिग्रस्त हुए हंै। इनमें 196 पक्के व 174 कच्चे मकान हैं। इनमें से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मकानों की संख्या 202 है जिसमें 102 पक्के व 100 कच्चे मकान हैं। इन 202 मकानों के निर्माण के लिए 3-3 लाख रुपए की राशि जारी होगी। आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों की संख्या 168 है। इसमें से 94 पक्के तो 74 कच्चे मकान हैं।

कसौली उपमंडल में 144 मकान क्षतिग्रस्त
कसौली उपमंडल में 144 मकान क्षतिग्रस्त हुए हंै। इनमें 103 पक्के व 41 कच्चे मकान हैं। इनमें से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मकानों की संख्या 48 है जिसमें 36 पक्के व 12 कच्चे मकान हैं। इन 48 मकानों के निर्माण के लिए 3-3 लाख रुपए की राशि जारी होगी। आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों की संख्या 95 है। इसमें से 66 पक्के तो 29 कच्चे मकान हैं।

अर्की उपमंडल में 89 मकान क्षतिग्रस्त
अर्की उपमंडल में 89 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। इनमें 21 पक्के व 68 कच्चे मकान हैं। इनमें से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मकानों की संख्या 13 है जिसमें 4 पक्के व 9 कच्चे मकान हैं। इन 13 मकानों के निर्माण के लिए 3-3 लाख रुपए की राशि जारी होगी। आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों की संख्या 76 है। इसमें से 17 पक्के तो 59 कच्चे मकान हैं।

कंडाघाट उपमंडल में 56 मकान क्षतिग्रस्त
कंडाघाट उपमंडल में 56 मकान क्षतिग्रस्त हुए हंै। इनमें 29 पक्के व 27 कच्चे मकान हैं। इनमें से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मकानों की संख्या 7 है जिसमें 5 पक्के व 2 कच्चे मकान हैं। इन 7 मकानों के निर्माण के लिए 3-3 लाख रुपए की राशि जारी होगी। आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों की संख्या 49 है। इसमें से 24 पक्के तो 25 कच्चे मकान हैं। इस बैठक में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!