बारालाचा व शिंकुला दर्रे में बर्फबारी, मनाली-लेह सड़क बंद

Edited By Vijay, Updated: 19 Nov, 2022 11:44 PM

snowfall in baralacha and shinkula pass manali leh road closed

बारालाचा व शिंकुला दर्रे में बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया है। दर्रों सहित ऊंची चोटियों में सुबह से बर्फबारी हो रही है, जिसको देखते हुए बीआरओ अब अगले साल ही मनाली-लेह सड़क को बहाल करेगा। हालांकि शिंकुला दर्रे की बहाली जारी है और पद्दुम कारगिल होते...

शिंकुला दर्रे से आवाजाही सुचारू, पद्दुम कारगिल होते हुए लेह आ-जा सकेंगे लोग
मनाली (ब्यूरो):
बारालाचा व शिंकुला दर्रे में बर्फबारी का क्रम शुरू हो गया है। दर्रों सहित ऊंची चोटियों में सुबह से बर्फबारी हो रही है, जिसको देखते हुए बीआरओ अब अगले साल ही मनाली-लेह सड़क को बहाल करेगा। हालांकि शिंकुला दर्रे की बहाली जारी है और पद्दुम कारगिल होते हुए लोग लेह जा सकते हैं लेकिन बारालाचा दर्रे से होते हुए अब आवाजाही अगले साल सड़क बहाली तक बंद हो गई है। शनिवार सुबह से मनाली व लाहौल में बादल छाए हुए हैं। शाम को लाहौल के ऊंचाई वाले ग्रामीण क्षेत्रों खंजर, दारचा, योचे, छिका व रारिक सहित कोकसर में बर्फ  के फाहे गिरने का क्रम शुरू हो गया है। बीआरओ 16580 फुट ऊंचे शिंकुला दर्रे में टनल का निर्माण करने जा रहा है, जिसके बाद सर्दियों में जांस्कर होते हुए कारगिल घाटी में आवाजाही आसान हो जाएगी। उधर, मौसम विभाग के अनुसार 23 नवम्बर तक मौसम साफ रहेगा। विभाग के अनुसार 30 नवम्बर को मौसम करवट लेगा। शनिवार को लाहौल-स्पीति का केलांग माइनस 4 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा क्षेत्र दर्ज किया गया। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!