1.141 किलोग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

Edited By Rajneesh Himalian, Updated: 10 Jan, 2021 10:08 AM

smuggler arrested with 1 141 kg charas

पुलिस ने एक तस्कर को 1.141 किलोग्राम चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है।

कुल्लू (शम्भू प्रकाश): पुलिस ने एक तस्कर को 1.141 किलोग्राम चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार करके पुलिस थाना ले गई है। आराेपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस के अनुसार न्यूल के पास नाकाबंदी के दौरान आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा। शनिवार रात को पुलिस ने न्यूल के घोटधार के पास नाकाबंदी की। जब 35 वर्षीय युवक को पूछताछ के लिए रोका तो शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई। इस दौरान उसके कब्जे से चरस की खेप मिली। कुल्लू के एसपी गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान प्रेम लाल पुत्र चेत राम निवासी ठेला कुल्लू के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!