बिलासपुर में चूरा-पोस्त के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार, जानें पुलिस ने कैसे दबोचा आरोपी

Edited By Vijay, Updated: 08 May, 2026 04:28 PM

drug smuggler of punjab arrested with poppy husk

हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में बिलासपुर जिले के थाना कोट कहलूर की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को 459 ग्राम चूरा-पोस्त (भुक्की) के साथ रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की है।

बिलासपुर (बंशीधर): हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में बिलासपुर जिले के थाना कोट कहलूर की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को 459 ग्राम चूरा-पोस्त (भुक्की) के साथ रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी पंजाब का रहने वाला है।

जानकारी के अनुसार थाना कोट कहलूर की पुलिस टीम अपने अधिकार क्षेत्र में नियमित गश्त कर रही थी। गश्त करते हुए जब पुलिस टीम लिंक रोड मजारी-थलूह के पास पहुंची तो वहां एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता हुआ नजर आया, जिसके चलते पुलिस टीम का उस पर शक गहरा गया। पुलिस ने शक के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति को जांच के लिए रोका। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 459 ग्राम चूरा-पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पकड़े गए आरोपी की पहचान 42 वर्षीय नरिंद्र सिंह के रूप में हुई है। आरोपी मूल रूप से पंजाब के रूपनगर जिले की नंगल तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव माजरा-टपरियां का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कोट कहलूर में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी बिलासपुर  संदीप धवल ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि थाना कोट कहलूर पुलिस द्वारा इस मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!