ऊना के लालसिंगी में भीषण अग्निकांड, प्रवासी मजदूरों के आशियाने जलकर राख

Edited By Vijay, Updated: 24 Apr, 2026 07:20 PM

slums burnt to ashes of migrant workers

जिला मुख्यालय के पुराना होशियारपुर रोड स्थित लालसिंगी में भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई है। यहां प्रवासी मजदूरों की करीब 40 झुग्गियां अचानक लगी आग की चपेट में आने से जलकर राख हो गईं।

ऊना (विशाल): जिला मुख्यालय के पुराना होशियारपुर रोड स्थित लालसिंगी में भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई है। यहां प्रवासी मजदूरों की करीब 40 झुग्गियां अचानक लगी आग की चपेट में आने से जलकर राख हो गईं। इस हादसे में कोई जानी नुक्सान तो नहीं हुआ, लेकिन गरीब मजदूरों का आशियाना और उनकी पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई, जिससे वे अब खुले आसमान के नीचे आने को मजबूर हैं।

PunjabKesari

धुएं के गुबार से भर गया आसमान
आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरा आसमान काले धुएं के गुबार से भर गया। घटना के समय अधिकांश मजदूर अपने-अपने काम पर गए हुए थे। सूचना मिलते ही वे घबराकर मौके पर पहुंचे और अपना सामान बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैली और देखते ही देखते 40 झुग्गियां स्वाहा हो गईं। पीड़ितों में शामिल रीता, राजवती, विजय, राजू व विपिन आदि ने बताया कि आग में उनका रोजमर्रा की जरूरतों का सारा सामान जलकर राख हो गया है।

PunjabKesari

दमकल विभाग और पुलिस ने संभाला मोर्चा
आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग पूरी तरह हरकत में आ गया। मौके पर 5 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं और फायर ऑफिसर सुरेश कुमार के नेतृत्व में कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान आसपास के क्षेत्रों को सुरक्षित कर लिया गया ताकि आग और न फैले। वहीं, डीएसपी हैडक्वार्टर अजय ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा।

PunjabKesari

आग लगने के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
डीएसपी अजय ठाकुर ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। प्रशासन अब प्रभावित परिवारों की मदद की दिशा में कदम उठाने पर विचार कर रहा है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!