Weather update: अगले दो दिन प्रदेश में यैलो अलर्ट, बारिश व बर्फबारी की संभावना

Edited By Kuldeep, Updated: 03 Jan, 2026 09:59 PM

shimla weather cold

नववर्ष पर राज्य की ऊंची चोटियों पर हुए हल्के हिमपात और मैदानी इलाकों में बारिश के कारण राज्य में जहां शीतलहर का प्रकोप चला हुआ है।

शिमला (संतोष): नववर्ष पर राज्य की ऊंची चोटियों पर हुए हल्के हिमपात और मैदानी इलाकों में बारिश के कारण राज्य में जहां शीतलहर का प्रकोप चला हुआ है। शनिवार दोपहर बाद कुल्लू-मनाली व लाहौल की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई। रोहतांग दर्रा के साथ बारालाचा, शिंकुला दर्रा व कुंजम दर्रा सहित पीर पंजाल की पहाड़ियों पर बर्फ के फाहे गिरे। कांगड़ा व सुंदरनगर में घना कोहरा छाया रहा और मंडी व पांवटा साहिब में मध्यम कोहरा, जबकि बिलासपुर में हल्का कोहरा छाया रहा। यही नहीं ताबो में 44 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चली हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 4 से 7 जनवरी तक निचली पहाड़ियों/मैदानों के अलग-अलग इलाकों में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रहने की संभावनाओं के साथ यैलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन व सिरमौर के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाएगा। 6 जनवरी को राज्य के ऊंचे पहाड़ों पर एक से दो जगहों पर हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावना है, जबकि समूचे सप्ताह मौसम सूखा व शुष्क रहने की संभावनाएं हैं।

शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई हिस्सों में आसमान पर बादल छाए रहे। सोलन में अधिकतम तापमान 19 डिग्री रिकार्ड किया गया, जबकि शिमला में 12.6, ऊना में 16.6 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान की बात करें तो कुकुमसेरी में माइनस 7 डिग्री, ताबो में माइनस 6.4 डिग्री, कल्पा में माइनस 2.2 डिग्री रहा। राजधानी शिमला का तापमान लुढ़का है और यहां 4.5 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा है। राज्य के 15 शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे चला हुआ है, जिससे राज्य में शीतलहर चल रही है और लोग ठंड से ठिठुरने लगे हैं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!