Weather Update: हिमाचल में क्रिसमस पर बर्फबारी के आसार, 20 व 21 को सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

Edited By Kuldeep, Updated: 16 Dec, 2025 06:48 PM

shimla weather cold

देशभर व विदेशों से हिमाचल आने वाले पर्यटकों को क्रिसमस पर बर्फबारी देखने को मिल सकती है। प्रदेश में 20 और 21 दिसम्बर को फिर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम करवट लेने जा रहा है।

शिमला (ब्यूरो): देशभर व विदेशों से हिमाचल आने वाले पर्यटकों को क्रिसमस पर बर्फबारी देखने को मिल सकती है। प्रदेश में 20 और 21 दिसम्बर को फिर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम करवट लेने जा रहा है। खास तौर पर प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर क्रिसमस से पहले बर्फ गिरने के आसार जताए जा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 17 दिसम्बर की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जिससे ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के आसार बन रहे हैं।

ऐसे में क्रिसमस और नववर्ष के मौके पर हिमाचल आने वाले पर्यटकों के लिए मौसम यह बड़ी खुशखबरी दे सकता है। प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव दर्ज नहीं किया गया। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में -5.3 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि बीते दिन का सबसे अधिक तापमान सलूणी में 28.5 डिग्री सैल्सियस रहा। इस दौरान वर्षा, बर्फबारी, आंधी-तूफान और पाला पड़ने की कोई सूचना नहीं है। बिलासपुर में घना और मंडी में मध्यम कोहरा दर्ज किया गया।

कोहरे को लेकर चेतावनी
16 से 18 दिसम्बर के दौरान बिलासपुर जिले के भाखड़ा डैम जलाशय क्षेत्र और मंडी के कुछ हिस्सों में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वहीं मौसम विभाग विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ 17 दिसम्बर की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जिससे ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के आसार बन रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!