Edited By Kuldeep, Updated: 26 Aug, 2026 07:52 PM

हिमाचल में मानसूनी बारिश से प्रदेशभर में 82 सड़कें, 5 बिजली ट्रांसफार्मर और 13 पेयजल योजनाएं बाधित हैं।
शिमला (संतोष): हिमाचल में मानसूनी बारिश से प्रदेशभर में 82 सड़कें, 5 बिजली ट्रांसफार्मर और 13 पेयजल योजनाएं बाधित हैं। इस मानसून सीजन के दौरान राज्य को अब तक 1,176.22 करोड़ का भारी आर्थिक नुक्सान हो चुका है, जबकि आपदाओं व हादसों में 244 लोगों की जान जा चुकी है। बुधवार दिन के समय नाहन में सर्वाधिक 20.6, धर्मशाला में 13.1, शिमला व पालमपुर में 5-5 और ऊना में 2.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
1 से 26 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश में सामान्य से 13 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम केंद्र शिमला के अनुसार 30 अगस्त तक प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। हालांकि 31 अगस्त से मानसूनी गतिविधियों में तेजी आएगी और 1 सितम्बर को राज्य के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना के चलते अलर्ट जारी किया गया है।