Weather Update: बढ़ने लगी तपिश, फिर अगले कुछ दिन सताएगी गर्मी

Edited By Kuldeep, Updated: 06 Jun, 2026 07:17 PM

shimla weather bad

हिमाचल में अब आसमान साफ होने और तेज धूप निकलने के कारण प्रदेश के तापमान में एक बार फिर बढ़ौतरी दर्ज होने लगी है।

शिमला (संतोष): हिमाचल में अब आसमान साफ होने और तेज धूप निकलने के कारण प्रदेश के तापमान में एक बार फिर बढ़ौतरी दर्ज होने लगी है। हालांकि शनिवार को कुछ स्थानों पर हल्की-फुल्की वर्षा का क्रम भी जारी रहा, लेकिन राज्य के अधिकांश हिस्सों में धूप खिली रही। शनिवार को कांगड़ा में 1.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि धर्मशाला और सुंदरनगर में नाममात्र की बूंदाबांदी हुई। शिमला, भुंतर, कल्पा, ऊना, नाहन, सोलन, मनाली, मंडी, जुब्बड़हट्टी, कुफरी और ताबो में कोई वर्षा नहीं दर्ज नहीं की गई।

मैदानी इलाकों में रातें भी गर्म होने लगी हैं, जहां पांवटा साहिब में सबसे अधिक 26 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। अधिकतम तापमान ऊना में 39.5 डिग्री और राजधानी शिमला में 27 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार 7, 8 और 9 जून को राज्य के अधिकांश मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम पूरी तरह शुष्क और साफ रहेगा। लगातार धूप खिलने से मैदानी जिलों में पारा एक बार फिर 40 डिग्री के पार जा सकता है।

11-12 जून को अंधड़-बारिश का अलर्ट
10 जून को राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे निचले क्षेत्रों से लेकर पहाड़ी इलाकों तक हल्की बारिश का दौर शुरू होगा। मौसम विभाग ने 11 और 12 जून को राज्य के अधिकांश हिस्सों में अंधड़, आसमानी बिजली कड़कने और गरज के साथ बारिश होने का यैलो अलर्ट जारी किया है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!