प्रदेश में अधिकतम तापमान में आई गिरावट, 26 से फिर बरसेंगे मेघ

Edited By Kuldeep, Updated: 21 Jun, 2024 10:06 PM

shimla state weather bad

शुक्रवार को राजधानी शिमला व कुफरी सहित धर्मशाला, धौलाकुआं, चम्बा व जुब्बड़हट्टी सहित कई इलाकों में बारिश हुई है।

शिमला (संतोष): शुक्रवार को राजधानी शिमला व कुफरी सहित धर्मशाला, धौलाकुआं, चम्बा व जुब्बड़हट्टी सहित कई इलाकों में बारिश हुई है। लाहौल घाटी में भी वर्षा होने के साथ रोहतांग में बर्फ के फाहे गिरे हैं। बारिश होने से अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है और लोगों ने भीषण गर्मी से थोड़ी राहत पाई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान ऊना में 36.6 डिग्री रहा, जबकि शिमला में 23.4 डिग्री रहा है। पहले करीब 10 शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार चला हुआ था। शुक्रवार को शिमला में 0.7, धर्मशाला में 0.1, मनाली में 1, चम्बा में 1, जुब्बड़हट्टी में 3, कुफरी में 8.5 व धौलाकुआं में 1 मिलीमीटर वर्षा हुई, जबकि अधिकतम तापमान में सामान्य से 3.9 डिग्री की गिरावट आई है। शुक्रवार को वर्षा होने से गर्मी से राहत मिली है और राजधानी शिमला में भी ठंडक महसूस की गई। राज्य में पिछले 24 घंटों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हुई, जिसमें सैंज में 3.5, मनाली में 3, कोकसर में 1.9, सेओबाग में 1.2, डल्हौजी में 1, सराहन में 1, बजौरा में 0.5, सांगला में 0.4, भुंतर में 0.3, कांगड़ा में 0.2 मिलीमीटर वर्षा हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को 1-2 स्थानों पर बिजली चमकने के साथ तूफान और मध्य व उच्च पर्वतीय इलाकों में वर्षा होने की संभावनाएं हैं। रविवार से आगामी 3 दिनों तक उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा हो सकती है, जबकि मैदानी व मध्य पर्वतीय इलाके शुष्क रहेंगे। प्रदेश में 26 जून से फिर मौसम करवट बदल सकता है और आगामी 2 दिनों में कुछ स्थानों पर वर्षा होने के साथ बिजली चमकने व तूफान चलने की संभावनाएं हैं। अब प्रदेश में कहीं भी हीट वेव का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!