Edited By Kuldeep, Updated: 31 Mar, 2026 06:13 PM

प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कई विशेषज्ञ डाक्टरों और चिकित्साधिकारियों की तैनाती, नियुक्ति और पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं।
शिमला (संतोष): प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कई विशेषज्ञ डाक्टरों और चिकित्साधिकारियों की तैनाती, नियुक्ति और पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। पी.जी. और ट्यूटरशिप पूरी करने के बाद डाक्टरों को विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में तैनात किया गया है, जिनमें डा. तमन्ना धांटा (साइक्रेटरी) को मानसिक स्वास्थ्य संस्थान बालूगंज शिमला, डा. मनोज कुमार (न्यूक्लीयर मैडीसिन) को सुजानपुर अस्पताल से डा. राधाकृष्णन मैडीकल कॉलेज हमीरपुर, डा. शुभम पटियाल (साइक्रेटरी) को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू, डा. शैफाली डोगरा (ओ.बी.जी.) को डी.डी.यू. अस्पताल शिमला, डा. स्वाति शर्मा (साइकेटरी) को नागरिक अस्पताल अर्की सोलन, डा. नेहा पटियाल (कम्युनिटी मैडीसिन) को जिला कार्यक्रम अधिकारी हमीरपुर, डा. दीपिका बैंस को सी.एच.सी. पंजगईं, बिलासपुर व डा. मनीषा वर्मा को पी.एच.सी. डोला-खरियाना कांगड़ा में तैनाती दी है।
डा. राजन वशिष्ठ बने सहायक प्रोफैसर
विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिश पर डा. राजन वशिष्ठ को पदोन्नत कर लाल बहादुर शास्त्री मैडीकल कॉलेज नेरचौक मंडी के कार्डियोलॉजी विभाग में असिस्टैंट प्रोफैसर नियुक्त किया गया है। उन्हें 15 दिनों के भीतर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा डा. आकांक्षा शर्मा (एमडी मैडीसिन) को बॉन्डेड कैंडिडेट के तौर पर नागरिक अस्पताल चुवाड़ी (चम्बा) में मैडीकल ऑफिसर जॉब ट्रेनी के रूप में नियुक्त किया गया है।
डा. अजय शर्मा (रैडियोथैरेपी) का तबादला पंडित जवाहर लाल नेहरू मैडीकल कॉलेज चंबा से नेरचौक मैडीकल कॉलेज (मंडी) के लिए किया गया है। सरकार की इस पहल से ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी नई नियुक्तियों पर ज्वाइन करने के आदेश दिए गए हैं।