स्कूल कैडर के 10 प्रधानाचार्य स्थानांतरित, आदेश जारी

Edited By Kuldeep, Updated: 01 Jun, 2020 07:51 PM

shimla school cadre principal transferred

प्रदेश सरकार ने स्कूल कैडर के 10 प्रधानाचार्यों के स्थानांतरण आदेश जारी किए। इसके तहत सुमन कुमारी को वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कन्या संतोषगढ़ ऊना से शिमला प्रारंभिक निदेशालय भेजा गया है।

शिमला (प्रीति): प्रदेश सरकार ने स्कूल कैडर के 10 प्रधानाचार्यों के स्थानांतरण आदेश जारी किए। इसके तहत सुमन कुमारी को वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कन्या संतोषगढ़ ऊना से शिमला प्रारंभिक निदेशालय भेजा गया है। चमन लाल को शिमला के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ओखरू से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भट्टाकुफर और निशा को निदेशालय से वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ब्योलिया भेजा गया है, जबकि बिंदु बाला को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल अम्ब ऊना से निदेशालय शिमला, बस्ती राम को सिरमौर के बिरला वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल से सोलन के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पट्टा, पवन कुमार को वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल करोआ कांगड़ा से पलियार वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भेजा गया है। लता कुमारी को कोटखाई वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल (कन्या) से बिलासपुर के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कथालग, नरेंद्र कुमार गुप्ता को शिमला के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गिनिया से सोलन के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल डूमैर, मीना शर्मा को नगरोटा बगवां वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल से कांगड़ा के दाढ़ी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल तथा मुकेश पाल को शिमला के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बाघल से बिलासपुर के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल धानी-पखर भेजा गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!