Shimla: कैथू जेल में कंबल को लेकर आपस में भिड़े कैदी, 1 घायल

Edited By Jyoti M, Updated: 23 Nov, 2024 05:58 PM

shimla prisoners clashed over blanket in kaithu jail 1 injured

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला कारागार कैथू में दो विचाराधीन कैदी कंबल को लेकर आपस में भिड़ गए। इस मारपीट में एक कैदी घायल हो गया। घटना की जानकारी के अनुसार....

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला कारागार कैथू में दो विचाराधीन कैदी कंबल को लेकर आपस में भिड़ गए। इस मारपीट में एक कैदी घायल हो गया। घटना की जानकारी के अनुसार दोनों कैदी एक ही बैरक में बंद थे और दोपहर 12 बजे के बाद उन्हें बैरक में ले जाया जा रहा था कि तभी ध्रुव नामक कैदी ने गौरव सिंह पर हमला कर दिया।

इस हमले में गौरव की दाहिनी आंख पर चोट आई है। घायल कैदी को तुरंत उपचार के लिए शिमला स्थित IGMC आईजीएमसी भेजा गया। घटना के बाद पुलिस थाना बालूगंज को सूचित किया गया और पुलिस जांच अधिकारी IGMC शिमला के लिए रवाना हो गए हैं।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दोनों कैदी चिट्टे के मामलों में अंडर ट्रायल हैं। ध्रुव को बीते 28 अक्तूबर से जिला कारागार कैथू में बंद किया गया है, जबकि गौरव सिंह 20 अगस्त से वहीं बंद है। यह घटना जेल प्रशासन के लिए एक चुनौती बन गई है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!