प्रदेश में 21 की कोरोना से मौत, 568 संक्रमित

Edited By Kuldeep, Updated: 23 Nov, 2020 11:25 PM

shimla pradesh 21 corona death

हिमाचल में कोरोना से फिर 21 लोगों की जान गई है। पहली मौत आई.जी.एम.सी. में 37 वर्षीय व्यक्ति, दूसरी मौत आई.जी.एम.सी. में धर्मपुर सोलन के रहने वाली 77 वर्षीय महिला, तीसरी मौत आई.जी.एम.सी. में रामपुर के रहने वाले 46 वर्षीय व्यक्ति,चौथी आई.जी.एम.सी. में...

शिमला (जस्टा): हिमाचल में कोरोना से फिर 21 लोगों की जान गई है। पहली मौत आई.जी.एम.सी. में 37 वर्षीय व्यक्ति, दूसरी मौत आई.जी.एम.सी. में धर्मपुर सोलन के रहने वाली 77 वर्षीय महिला, तीसरी मौत आई.जी.एम.सी. में रामपुर के रहने वाले 46 वर्षीय व्यक्ति,चौथी आई.जी.एम.सी. में नंदपुर जुब्बल के 80 साल के व्यक्ति , पांचवी रोहडू में 76 वर्षीय व्यक्ति, छठी 70 साल के व्यक्ति, सातवीं 65 साल की महिला, आठवीं 72 साल की महिला, नवीं 55 साल के व्यक्ति, दसवीं 46 साल की महिला, 11वीं 55 साल की महिला, 12वीं नेरचौकमें सरकाघाट के 54 साल के व्यक्ति की हुई है। यह व्यक्ति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भद्रवाड़ में इतिहास का प्रवक्ता था।13वीं 68 साल के व्यक्ति, 14वीं कुल्लू के 75 वर्षीय व्यक्ति, 15वीं कांगड़ा की 68 साल की महिला, 16वीं मौत कांगड़ा के 62 साल के व्यक्ति, 17वीं 52 साल के व्यक्ति, 18वीं सोलन के 77 साल के व्यक्ति, 19वीं बिलासपुर के 74 साल के व्यक्ति, 20वीं मौत बिलासपुर की 70 साल की महिला और 21वीं मौत मंडी के 50 साल के व्यक्ति की हुई है। प्रदेश में कोरोना के 568 नए मामले आए हैं। संक्रमितों में बिलासपुर 17, चम्बा 6, हमीरपुर 30, कांगड़ा 88, कुल्लू 60, लाहौल-स्पीति 14, मंडी 69, शिमला 154, सिरमौर 7, सोलन 90 व ऊना के 33 मरीज शामिल हंै।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!