Shimla: नहाते समय नौटी खड्ड में डूबा NCC का छात्र

Edited By Rahul Rana, Updated: 26 Jul, 2024 11:56 AM

shimla ncc student drowns in nauti ravine while bathing

जिला के पुलिस थाना सुन्नी थाना क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, नौटी खड्ड में एक एनसीसी छात्र की नहाते समय डूबने से मौत हो गई। हादसा चाबा नामक स्थान पर हुआ।

शिमला: शिमला जिला के पुलिस थाना सुन्नी थाना क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, नौटी खड्ड में एक एनसीसी छात्र की नहाते समय डूबने से मौत हो गई। हादसा चाबा नामक स्थान पर हुआ। मृतक छात्र की पहचान कुश ठाकुर आयु 20 निवासी अर्की जिला सोलन के रूप में हुई है। बता दें कि सुन्नी के सरकारी स्कूल में 16 से 24 जुलाई तक एनसीसी शिविर का आयोजन हुआ था। शिविर की समाप्ति के बाद कुछ बच्चे अपने स्कूल व घरों को लौट गए, जबकि 25 बच्चे विभिन्न स्कूलों के शिविरों में ही ठहरे थे।

बुधवार को शिविर इंचार्ज श्याम लाल के पर्यवेक्षण में ये बच्चे नौटी खड्ड स्थित चाबा में नहाने व कपड़े धोने गए थे। इस दौरान एक छात्र कुश ठाकुर नहाने के लिए पानी में उतर गया। नहाने के क्रम में वह डूबने लगा। डूबता देख उसके साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। उधर, डीएसपी शिमला मानवेंद्र ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!