Shimla: HPU ने घो​​षित किया BSc अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम, धर्मशाला कालेज की रुचिका प्रथम

Edited By Kuldeep, Updated: 10 Jun, 2026 08:12 PM

shimla hpu bsc result

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएससी अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। बीएससी की मैरिट सूची में लड़कियों का दबदबा रहा है और इस सूची में 9 लड़कियां व 2 लड़के शामिल हैं।

शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएससी अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। बीएससी की मैरिट सूची में लड़कियों का दबदबा रहा है और इस सूची में 9 लड़कियां व 2 लड़के शामिल हैं। बीएससी अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम 89.69 प्रतिशत रहा। इस परीक्षा में कुल 3133 विद्यार्थी बैठे थे, जिसमें से 2442 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। पास प्रतिशतता में कम्पार्टमैंट के मामले भी शामिल हैं। मैरिट सूची में राजकीय डिग्री कालेज धर्मशाला की छात्रा रुचिका ने 9.36 सीजीपीए प्राप्त कर प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया। सेंट बीड्स कालेज की पायल मेहता ने 9.35 सीजीपीए प्राप्त कर दूसरा, राजकीय डिग्री कालेज बिलासपुर की शगुन ने 9.25 सीजीपीए प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।

इसके अलावा राजकीय डिग्री कालेज धर्मशाला की छात्रा अनामिका शर्मा ने 9.24 सीजीपीए प्राप्त का चौथा, राजकीय आर्य डिग्री कालेज नूरपुर की शामली ठाकुर ने 9.22 सीजीपीए प्राप्त कर 5वां स्थान हासिल किया। राजकीय कालेज बीतन के चिराग ने 9.21 सीजीपीए प्राप्त कर 6वां स्थान, महाराणा प्रताप राजकीय कालेज अम्ब की नितिका व डीएवी कालेज कांगड़ा की मनीषा भंडारी ने 9.16 सीजीपीए प्राप्त कर 7वां, राजकीय डिग्री कालेज धर्मशाला की शिल्पा ने 9.14 सीजीपीए प्राप्त कर 8वां, डीएवी कालेज कांगड़ा की तनीषा चौधरी ने 9.11 सीजीपीए प्राप्त कर 9वां और राजकीय डिग्री कालेज धर्मशाला के अनिकेत राणा ने 9.09 सीजीपीए प्राप्त कर प्रदेश भर मेें 10वां स्थान हासिल किया।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि बी.एससी. अंतिम वर्ष में बैठे उम्मीदवार अपने लॉग इन आईडी के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं। उन्होंने बताया कि रिकॉर्ड 28 दिनों में यह परिणाम घोषित करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष यह परिणाम 12 मई को घोषित हुआ था।

स्नातकोत्तर कोर्स में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षाओं पर कर रही फोकस : पायल
बी.एससी. में प्रदेश भर में दूसरा स्थान हासिल करने वाली सेंट बीड्स कालेज की छात्रा पायल मेहता फिलहाल स्नातकोत्तर कोर्स में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षाओं पर फोकस कर रही है। उन्होंने बताया कि वह वर्तमान में कई प्रवेश परीक्षाएं दे रही है और इसमें एडमिशन लेने के बाद आगे की योजना बनाएंगी। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से सुन्नी की रहने वाली है और वर्तमान में शिमला में रहती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!