Shimla: HPU ने कई स्नातकोत्तर व प्रोफैशनल कोर्सिज की परीक्षाओं की डेटशीट ली वापस

Edited By Kuldeep, Updated: 16 Jun, 2026 10:39 PM

shimla hpu date sheet

यूजीसी-नैट-2026 के दृष्टिगत हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एच.पी.यू.) ने कई स्नातकोत्तर स्तर व प्रोफैशनल कोर्सिज की परीक्षाओं की डेटशीट वापस ले ली है।

शिमला (अभिषेक): यूजीसी-नैट-2026 के दृष्टिगत हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एच.पी.यू.) ने कई स्नातकोत्तर स्तर व प्रोफैशनल कोर्सिज की परीक्षाओं की डेटशीट वापस ले ली है। यूजीसी-नैट विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने और दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों की यात्रा संबंधी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। यह परीक्षाएं 18 जून से शुरू होनी थीं। इस संबंध में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल की ओर से अधिसूचना जारी की गई। विद्यार्थी लंबे समय से परीक्षा तिथियों में बदलाव की मांग कर रहे थे, जिसके बाद विश्वविद्यालय ने यह फैसला लिया है।

विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने एमए हिन्दी, अंग्रेजी, इतिहास, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र, समाज शास्त्र, लोक प्रशासन, संस्कृत, एम.कॉम., एलएल.बी., एमबीए (सीबीसीएस व नॉन सीबीसीएस के अंतर्गत), पत्रकारिता एवं जनसंचार, भूगोल, ग्रामीण विकास, पुरातत्व एवं प्राचीन इतिहास, सोशल वर्क, संगीत, पेंटिंग, मनोविज्ञान, डिफैंस एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज, पॉपुलेशन स्टडीज, शिक्षा, योग, एमपीएड./एमए फिजिकल एजुकेशन, एमसीए, एमटीटीएम (सीबीसीएस के अंतर्गत), एमबीए (रूरल डिवैल्पमैंट), मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स, मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस, एम.टैक. (कम्प्यूटर साइंस) और बीएचएम की पूर्व में जारी डेटशीटों को निरस्त कर दिया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उक्त कोर्सिज की परीक्षाएं अब 1 जुलाई से शुरू होंगी और इन कोर्सिज की परीक्षाओं की नई संशोधित डेटशीट शीघ्र जारी की जाएगी। हालांकि स्नातकोत्तर साइंस, बीटैक और बीए एलएल.बी. (ऑनर्स) की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित शैड्यूल के अनुसार ही आयोजित होंगी। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के इस निर्णय से यूजीसी-नैट परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।

परिणाम घोषित
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने ओटी शास्त्री (वार्षिक) रैगुलर बैच तृतीय वर्ष की परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इन परीक्षा में 774 उम्मीदवार बैठे थे, जबकि इनमें से 614 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए। पास प्रतिशतता 96.64 प्रतिशत रही। यह परीक्षाएं बीते अप्रैल व मई माह में आयोजित हुई थीं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि विद्यार्थी परिणाम अपने लॉग इन आईडी के माध्यम से देख सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!