Shimla: घर में दिन-दहाड़े लाखों की चोरी, सोना-चांदी व नकदी पर हाथ साफ

Edited By Kuldeep, Updated: 11 Jun, 2026 05:55 PM

shimla home theft

राजधानी शिमला के साथ लगते मज्याठ वार्ड के दिव्यनगर क्षेत्र के एक घर में वीरवार दोपहर को दिन-दिहाड़े एक शातिर चोर लाखों के गहने व कैश चुरा ले गया।

शिमला (राजेश): राजधानी शिमला के साथ लगते मज्याठ वार्ड के दिव्यनगर क्षेत्र के एक घर में वीरवार दोपहर को दिन-दिहाड़े एक शातिर चोर लाखों के गहने व कैश चुरा ले गया। मकान मालिक परस राम (बबलू) ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह सुबह अपनी ड्यूटी पर गए थे। वहीं उनके मकान के टॉप फ्लोर में कोई नहीं था। उनकी माता वहां ताला लगाकर कहीं बाहर गई थी।

इसी दौरान शातिर चोर ने दरवाजा ही तोड़ दिया और अंदर कमरे में पहुंच गया। वहीं मुख्य कमरे में अंदर घुसकर अंदर से कमरे में कुंडी लगा ली और अलमारी में रखी उनकी माता के सोने-चांदी के गहने व करीब 10,000 रुपए कैश चुरा ले गए। उन्होंने बताया कि चोरी हुए गहनों में सोने व चांदी के आभूषण व एक डायमंड रिंग थी।

वहीं पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में आने-जाने वालों की पहचान की जा रही है। वहीं आसपास के मकानों में किराएदारों ने एक लड़के को वहां से भागते हुए देखा है, जिसने चश्मा पहन रखा था।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!