Shimla: घर से लाखों की चोरी करने वाला आरोपी 3 दिन में गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 12 Apr, 2026 07:48 PM

shimla house theft accused arrested

बालूगंज थाना पुलिस ने चोरी के मामले में तत्परता दिखाते हुए महज 3 दिनों के भीतर आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

शिमला (संतोष): बालूगंज थाना पुलिस ने चोरी के मामले में तत्परता दिखाते हुए महज 3 दिनों के भीतर आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस ने न केवल मामले को सुलझाया, बल्कि आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने में भी सफलता हासिल की है। चोरी की यह वारदात 8 अप्रैल को टुटू के ढांडा क्षेत्र में हुई थी। शिकायतकर्त्ता राजेश लता ने पुलिस को बताया कि वह सुबह अपने काम पर गई थीं। जब वह शाम करीब 4.30 बजे घर लौटीं, तो उनके होश उड़ गए। घर और अलमारी के ताले टूटे हुए थे और अंदर रखे लगभग 1 लाख नकद व जेवरात गायब थे।

सूचना मिलते ही बालूगंज पुलिस और जतोग चौकी की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। तफ्तीश के दौरान पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति चोरी को अंजाम देकर भागता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और अपने खुफिया तंत्र को सक्रिय किया, जिससे आरोपी की पहचान पुख्ता हुई। कड़ी मशक्कत और लगातार पीछा करने के बाद, पुलिस टीम ने शनिवार को आरोपी को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी की पहचान आयुष रांटा निवासी कोटखाई, वर्तमान निवासी लोअर टुटू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच अभी जारी है और चोरी किए गए सामान की बरामदगी की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!