विधानसभा: बजट चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष में नोक-झोंक

Edited By Kuldeep, Updated: 21 Mar, 2023 09:37 PM

shimla budget power nok jhonk

हिमाचल विधानसभा में बजट पर चर्चा दूसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष में बीच-बीच में हल्की नोक-झोंक भी होती रही और विपक्ष के हमलों का सत्ता पक्ष के सदस्य जवाब देते रहे। मंगलवार को भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने बजट चर्चा को शुरू...

शिमला (राक्टा): हिमाचल विधानसभा में बजट पर चर्चा दूसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष में बीच-बीच में हल्की नोक-झोंक भी होती रही और विपक्ष के हमलों का सत्ता पक्ष के सदस्य जवाब देते रहे। मंगलवार को भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने बजट चर्चा को शुरू करते हुए कहा कि हिमाचल में मतदाताओं की बोली लगना शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जैसे जनता को 125 यूनिट बिजली नि:शुल्क दी, उसके बाद कांग्रेस ने भी 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि 300 यूनिट बिजली देने पर सरकार पर 1,600 करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की देखा-देखी में यह शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आय के बहुत से साधन हैं।

अनिल शर्मा ने कहा कि जिस तरह पिछली सरकार में संस्थान खोले और वर्तमान सरकार ने बंद कर दिए तो वह कहना चाहेंगे कि संस्थान खोले जाने से कोई सरकार जीत कर नहीं आती। अगर ऐसा होता तो सरकारें रिपीट ही होतीं। उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र मंडी में कोई भी संस्थान नहीं खोला गया, फिर भी वह जीत कर आए। उन्होंने टूरिज्म को लेकर कहा कि हम हैली टैक्सी चला रहे हैं, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर हैली टैक्सी को सीधा चंडीगढ़ तक चलाया जाए तो उसका लाभ होगा।

कांग्रेस: सी.पी.एस. सुंदर सिंह ठाकुर ने बजट चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि यह बजट बहुत ही पारदर्शी है। बजट ने सरकार की विजनरी सोच को दर्शाया है। बजट भाषण में चर्चा करते हुए चम्बा से कांग्रेस विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि बजट में चम्बा के लिए भी अहम प्रावधान किए गए हैं। विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बजट में हर वर्ग का ख्याल रखा है। इस बजट में यह पहली बार है कि देश के अंदर कोई प्रदेश ग्रीन स्टेट बनने की ओर बढ़ रहा है।

भाजपा: विधायक हंस राज ने चर्चा में भाग लेते हुए प्रदेश मंत्रिमंडल में कांगड़ा और चम्बा जिलों के साथ भेदभाव किए जाने की बात कही। उन्होंने विधायक निधि को बढ़ाकर 3 करोड़ रुपए करने और साच पास, होली-उतराला सुरंग का जल्द निर्माण करने की मांग की। विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि 100 दिन बीत जाने के बाद भी सुक्खू मंत्रिमंडल नहीं बना पाए और न ही विधानसभा उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

Chennai Super Kings

Match will be start at 23 May,2023 07:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!