हिमाचल की बेटी का कमाल, 5 हजार के बाद 10 हजार मीटर दौड़ में भी जीता गोल्ड मैडल

Edited By Vijay, Updated: 28 Jun, 2026 05:33 PM

seema won gold medal in 10 000 meter race

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले की अंतर्राष्ट्रीय धाविका और उड़नपरी के नाम से मशहूर सीमा ने ट्रैक पर एक बार फिर अपना लोहा मनवाया है। ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा स्टेडियम में आयोजित 65वीं राष्ट्रीय स्तर की इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में...

चम्बा (काकू): हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले की अंतर्राष्ट्रीय धाविका और उड़नपरी के नाम से मशहूर सीमा ने ट्रैक पर एक बार फिर अपना लोहा मनवाया है। ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा स्टेडियम में आयोजित 65वीं राष्ट्रीय स्तर की इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सीमा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे चम्बा और हिमाचल प्रदेश का नाम देश भर में रोशन हुआ है।

सीमा ने 10,000 मीटर की रेस महज 34 मिनट 28 सैकेंड और 75 नैनो सैकेंड में पूरी कर गोल्ड मैडल पर कब्जा जमाया। इससे ठीक दो दिन पहले इसी प्रतियोगिता में उन्होंने 5,000 मीटर की दौड़ 16 मिनट 11 सैकेंड और 04 नैनो सैकेंड में पूरी कर स्वर्ण पदक जीता था। इस तरह उन्होंने इस प्रतिष्ठित टूर्नामैंट में डबल गोल्ड जीतने का कारनामा कर दिखाया है।

PunjabKesari

इंटरस्टेट सीनियर प्रतियोगिता भारत का सबसे बड़ा ट्रैक इवैंट माना जाता है और इसी के आधार पर एशियन गेम्स के लिए खिलाड़ियों का चयन होता है। सीमा ने 5,000 मीटर की दौड़ में पहले ही क्वालीफाइंग टाइमिंग हासिल कर ली थी, लेकिन एशियन गेम्स की टीम में जगह पक्की करने के लिए इस प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करना अनिवार्य था। दोनों रेस में नंबर वन रहकर अब उन्होंने एशियन गेम्स के लिए आधिकारिक तौर पर अपना टिकट पक्का कर लिया है।

सीमा की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और बेहतरीन कोचिंग का हाथ है। वह वर्तमान में अमेरिका के विदेशी कोच स्कॉट सिमनजऔर भारतीय कोच अजीथ मार्कोज की देखरेख में ट्रेनिंग ले रही हैं। इसके अलावा रिलायंस यूथ स्पोर्ट्स वर्तमान में सीमा को स्पॉन्सर कर रहा है, जिनकी उनके इस सफर में अहम भूमिका है। लगातार दो स्वर्ण पदक जीतने के बाद सीमा के हौसले बुलंद हैं। अब उनका पूरा फोकस एशियन गेम्स पर टिक गया है। आगामी एशियन गेम्स इस साल सितम्बर महीने में जापान के नगोया में आयोजित होने हैं, जहां सीमा का लक्ष्य भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!