पुलिस को नाके पर मिली बड़ी सफलता, मैहतपुर के रायपुर सहोड़ां में कैंटर से पकड़ी चूरा-पोस्त की खेप

Edited By Vijay, Updated: 08 May, 2022 12:17 AM

sawdust poppy consignment caught from canter

मैहतपुर क्षेत्र के रायपुर सहोड़ां में एक कैंटर से पुलिस ने चूरा-पोस्त बरामद किया है। इस संबंध में पुलिस ने अजौली मोड़ निवासी चालक और अप्पर देहलां निवासी कैंटर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ऊना (विशाल): मैहतपुर क्षेत्र के रायपुर सहोड़ां में एक कैंटर से पुलिस ने चूरा-पोस्त बरामद किया है। इस संबंध में पुलिस ने अजौली मोड़ निवासी चालक और अप्पर देहलां निवासी कैंटर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि मैहतपुर-संतोषगढ़ रोड पर रायपुर सहोड़ां में पुलिस टीम में शामिल एएसआई तेजिंद्र सिंह, एचसी पुष्पिंद्र सिंह और कांस्टेबल सुनील कुमार ने नाका लगाया हुआ था। इस दौरान यहां से गुजर रहे एक कैंटर को तलाशी के लिए रोका तो गाड़ी की बॉडी में 2 बोरियां पाई गईं जिनमें 32 लिफाफे मिले। इनमें 16.91 किलोग्राम चूरा-पोस्त बरामद हुआ, जिस पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!