उपचुनावों के लिए BJP तैयार, सत्ती बोले- जल्द होगी उम्मीदवारों की घोषणा

Edited By kirti, Updated: 21 Sep, 2019 05:40 PM

satpal singh satti

चुनाव आयोग द्वारा महाराष्ट्र और हरियाणा के साथ ही हिमाचल की दो विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव की घोषणा कर दी है। चुनाव की तिथियों के एलान के साथ ही राजनितिक दलों ने भी अपनी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल...

 

ऊना(अमित) : चुनाव आयोग द्वारा महाराष्ट्र और हरियाणा के साथ ही हिमाचल की दो विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव की घोषणा कर दी है। चुनाव की तिथियों के एलान के साथ ही राजनितिक दलों ने भी अपनी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि भाजपा तो चुनाव की तिथि का ही इन्तजार कर रही थी वैसे भाजपा की सभी तैयारियां पहले ही शुरू हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश चुनाव समिति की बैठक करके उम्मीदवारों के नामों का चयन करके संसदीय बोर्ड को दे दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि संसदीय बोर्ड की मोहर लगते ही दोनों उम्मीदवारों के साथ भाजपा चुनाव मैदान में डट जाएगी। वहीँ कांगड़ा में पत्र बम के बाद खुलकर सामने आई भाजपा में गुटबाजी को भाजपा अध्यक्ष ने सिरे से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा में कोई गुटबाजी नहीं है और एक महीना पहले ही भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं की चुनावों को लेकर ड्यूटियां लगा दी गई है। सत्ती ने कहा कि अक्सर बड़े परिवारों में छोटी छोटी बाते हो जाती है जिसे गुटबाजी नहीं मनमुटाव कह सकते है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!