माता ने बेटी की हत्या का लगाया आरोप

Edited By Kuldeep, Updated: 17 Apr, 2023 11:03 PM

saloon mother daughter murder

जिले के सलूणी उपमंडल में पुलिस ने एक पति पर पत्नी की हत्या करने के आरोप में हिरासत में ले लिया। हत्या का मुकद्दमा दर्ज कर जांच आरम्भ कर दी है।

सलूणी (शक्ति): जिले के सलूणी उपमंडल में पुलिस ने एक पति पर पत्नी की हत्या करने के आरोप में हिरासत में ले लिया। हत्या का मुकद्दमा दर्ज कर जांच आरम्भ कर दी है। जानकारी अनुसार वीरेंद्र कुमार पुत्र देस राज निवासी गांव नंदला (धाई) अपनी पत्नी सीमा देवी व बेटे को अपनी टैक्सी में बैठा कर मैडा में आधार कार्ड बनाने के लिए सुबह घर से निकला। मैडा से वापस आया तो घर से चंद दूरी पर जब उसने गाड़ी पार्क की तो उसकी पत्नी गाड़ी में बेसुध थी।

महिला के ससुर देस राज ने उसे बेसुध देखा तो उपचार के लिए गाड़ी के माध्यम से नागरिक अस्पताल सलूणी ले गए जहां पर चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित किया। चिकित्सक ने इसकी सूचना पुलिस चौकी सलूणी प्रभारी स्वरूप सिंह को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी व पुलिस थाना प्रभारी बी.आर. शर्मा पुलिस दल सहित नागरिक अस्पताल सलूणी पहुंचे और कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया।

पुलिस ने मृतका की माता गिलमो के बयान कलमबद्ध किए। गिलमो देवी ने पुलिस को दिए बयान में उसकी बेटी की हत्या का अंदेशा जताया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले के कथित आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इस संबंध में  एस.डी.पी.ओ. डल्हौजी हेमंत ठाकुर भी नागरिक अस्पताल सलूणी पहुंचे और मामले की बारीकी से जांच की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!