Mandi: सेरला खाबू में नाले में बस लुढ़की, 15 यात्री घायल

Edited By Kuldeep, Updated: 01 Jun, 2026 11:06 PM

rewalsar road accident passengers injured

रिवालसर-दुर्गापुर सड़क मार्ग के साथ लगते सेरला खाबू जंगल में सवारियाें से भरी एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे 15 यात्री घायल हो गए हैं।

रिवालसर: रिवालसर-दुर्गापुर सड़क मार्ग के साथ लगते सेरला खाबू जंगल में सवारियाें से भरी एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे 15 यात्री घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार बस सोमवार दोपहर 2.30 बजे अपने निर्धारित रूट सरकाघाट से सुंदरनगर जा रही थी कि सेरला खाबू गांव के साथ लगते जंगल में तकनीकी खराबी आने से बस सड़क के साथ लगते नाले में लुढ़क गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीखोपुकार मच गई। उसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नागरिक अस्पताल रिवालसर ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। बस में करीब 20 लोग सवार थे।

घायल यात्रियों में सरिता देवी (37) व उनका बेटा अनमोल (11) निवासी जमणी, अमकु देवी (74) निवासी खाहन, कृष्णा देवी (24) निवासी खाहन, अनीता देवी (42) निवासी गंभर खड्ड, चंद्रमणि (51) निवासी भद्रवाड़, समा देवी (40) निवासी गंभर खड्ड, अमर सिंह (46) निवासी दूसरा खाबू, हिमालयन (16) निवासी सेरला खाबू, सूजल शर्मा (18) सेरला खाबू, खाम (40), कमल राणा निवासी नेपाल, मिलन थापा (41) निवासी नेपाल, राकेश चंद्र (51) निवासी बल्द्वाड़ा, नेहा शर्मा (23) निवासी सरकाघाट व मनोज कुमारी (38) निवासी दून शामिल हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच शुरू कर दी है। एस.पी. मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस तकनीकी पहलुओं को खंगाल रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!